(स्व.) रसवैद्य श्री नगीनदास छगनलाल शाह
जन्म : ऊंझा, संवत 1918 कार्तिक पूर्णिमा
देहविलय : ऊंझा, संवत 2004 कार्तिक पूर्णिमा
हमारे पूज्य दादाश्री ने श्री ऊंझा फार्मेसी की स्थापना की। शुरू में आयुर्वेद ग्रंथों का गहन अध्ययन करके “रसवैद्य” की डिग्री प्राप्त की। सतत १० सालों तक मरीजों की निःशुल्क सेवा करके जनता का प्रेम, सम्मान और श्रद्धा अर्जित की। छोटे कमरे से शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियों का उत्पादन शुरू किया था।
स्व. श्री के नाम से निःशुल्क आयुर्वेद अस्पताल ऊंझा में आज भी चल रहा है।